माह के अंत तक ही होगी मानसून की विदाई , मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक कोई चेतावनी नहीं की जारी 

उत्तराखंड में तबाही मचाने के बाद अब मानसून की विदाई का समय आ गया है। दरअसल मौसम विभाग द्वारा 30 सितंबर तक के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक मानसून की विदाई हो सकती है, और लोगों को बारिश से निजात मिल सकती है।

इस माह के अंत तक लौट सकता है मानसून

उत्तराखंड से मानसून इस माह के अंत तक विदा हो सकता है। दरअसल मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून इस माह के अंत तक वापस लौट सकता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हुई है। और उत्तराखंड में मानसून का सामान्य समय 30 सितंबर तक रहता है। ऐसे में इस बार भी सामान्य समय पर मानसून की विदाई के आसार लग रहे हैं क्योंकि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। ऐसे में अंदेशा यही जताया जा रहा है कि इस बार भी मानसून अपने तय समय पर ही विदा होगा।

यह भी पढ़ें – यूट्यूब फैनफेस्ट इंडिया 2023: PM मोदी ने कहा-हम सब मिलकर देश की बहुत बड़ी आबादी के जीवन में ला सकते हैं परिवर्तन

अगले कुछ दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं

 बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी जारी की जा रही थी। लेकिन अब मौसम विभाग द्वारा 30 सितंबर तक कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि 30 सितंबर के आते-आते तक उत्तराखंड से मानसून विदा हो जाएगा।

 

 

(Visited 80 times, 1 visits today)