पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएं, बोले- सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है पर्व

 

 

 

देहरादून: नई बस्ती, बलबीर रोड और टेक बहादुर रोड क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय छठ महापर्व का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छठ व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठ को आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

हरीश रावत ने आयोजन की सराहना करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से लगातार छठ महापर्व का आयोजन कराना सराहनीय पहल है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि छठ पूजा धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और जनसेवा का भी पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर साल कृत्रिम झील सहित जरूरी व्यवस्थाएं की जाती हैं।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि छठ जैसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में पार्षद निखिल कुमार सहित वीरेंद्र बिष्ट, रामनाथ ठाकुर, शशुल मिश्रा, रामबाबू, राजमंगल, संगम ठाकुर, शंकर मेहता, झमन सिंह, प्रदीप, राकेश पंडित, विश्वनाथ ठाकुर, सुशील मिश्रा और नीरज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

(Visited 8 times, 4 visits today)