देहरादून: छठ पूजा के अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और आरोग्यता बनी रहे तथा उत्तराखण्ड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
Related posts:
प्रदेश की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने दी ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून में रफ्तार का कहर: ट्राले के नीचे दबी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; 6 साल का बच्चा...
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने लिया संन्यास का फैसला, एक्स में पोस्ट डालकर दी जानकारी
उत्तराखंड बजट 2025-26: स्वास्थ्य विभाग को 3311 करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 550 करोड़
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) कमांडेंट परेड में कैडेट्स की दमदार प्रस्तुति, हेलीकॉप्टरों से हुई पुष्पवर्...
(Visited 10 times, 4 visits today)

