बदरी केदार मंदिर समिति में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच शुरू हो गई है। दरअसल उत्तराखंड में बदरी केदार मंदिर समिति वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चर्चाओं में है और अनियमितता का आरोप समिति के एक सदस्य पर ही लगा है। जिसके बाद अब शासन के निर्देश पर चमोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भैरव वाहिनी के अध्यक्ष संदीप खत्री ने राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर बदरी केदार मंदिर समिति के खजाने से विज्ञापन को लेकर पैसों की गड़बड़ी समेत अन्य आरोप लगाए हैं साथ ही वित्तीय अनियमितता समेत अन्य मुद्दों की जांच करने की भी मांग उठाई है। ऐसे में पत्र का संज्ञान लेने के बाद अब शासन के निर्देश पर चमोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related posts:
हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन आश्रम ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में बोले सीएम धामी: "सेवा, समर्पण औ...
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, शासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब"
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मलिन बस्तियों हेतु कॉर्पस फण्ड के निर्माण के भी निर्देश
कोटा के कोचिंग सेंटरों में छात्रों की आत्महत्याएं रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम: 'मनोदर्पण' पहल शुर...
मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को किया सम्मानित, 'कल फिर जब सुबह होगी' पुस्तक का किया विम...
(Visited 707 times, 1 visits today)
