राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा पर बीजेपी का कटाक्ष

भाजपा ने राहुल गांधी के तीन दिवसीय केदारनाथ दोरे का स्वागत करने के साथ ही राहुल गाँधी पर तंज कसा है…भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि 100 करोड़ सनातनियों के बढ़ते सामर्थ्य के कारण ही राहुल गांधी धार्मिक यात्रा पर आए हैं। सनातन में व्यक्त किए गए इस विश्वास का स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार के विकास कार्यों को देखने आए हैं। इससे पूर्व वो धारा 370 हटने के बाद कश्मीर का हाल देख चुके हैं, अब केदारनाथ आए हैं। इसी तरह उनको अब अयोध्या, बनारस और महाकाल भी जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें –बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चमोली पुलिस ने की जांच शुरू

(Visited 411 times, 1 visits today)