बदरी केदार मंदिर समिति में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच शुरू हो गई है। दरअसल उत्तराखंड में बदरी केदार मंदिर समिति वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चर्चाओं में है और अनियमितता का आरोप समिति के एक सदस्य पर ही लगा है। जिसके बाद अब शासन के निर्देश पर चमोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भैरव वाहिनी के अध्यक्ष संदीप खत्री ने राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर बदरी केदार मंदिर समिति के खजाने से विज्ञापन को लेकर पैसों की गड़बड़ी समेत अन्य आरोप लगाए हैं साथ ही वित्तीय अनियमितता समेत अन्य मुद्दों की जांच करने की भी मांग उठाई है। ऐसे में पत्र का संज्ञान लेने के बाद अब शासन के निर्देश पर चमोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related posts:
“उत्तराखंड का हर नागरिक मेरा परिवार, किसी को आपदा में अकेला नहीं छोड़ेंगे” — मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने किया यूजेवीएनएल के नये कारपोरेट भवन का किया लोकार्पण
केदारघाटी में फंसे दस हज़ार यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
उत्तराखंड के विकास की नई उड़ान: CM धामी ने ऐतिहासिक बजट को बताया 'मील का पत्थर'
मंदिर-मस्जिद विवादों पर मोहन भागवत की सख्ती, RSS ने 'सभ्यतागत न्याय' के नाम पर दिया नया तर्क!"
(Visited 717 times, 1 visits today)

