भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पिता संग केदार बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद। केदारनाथ के दर्शन करना मेरा सौभाग्य है।
भारत की सुप्रसिद्ध बैटमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ के दर्शन किये। सायना ने बाबा केदार के दर्शन करने के बाद उनकी विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया ।
सायना के केदारनाथ पहुँचने पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से सायना नेहवाल और उनके पिता हरवीर सिंह नेहवाल का स्वागत कर उन्हें भगवान भोलेनाथ का प्रसाद और टीका भी भेट किया गया ।
भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सायना ने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूँ कि मुझे केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सायना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डाल ये बात बतायी।

Related posts:
देहरादून नगर निगम ने चालकों को दिए मोबाइल फोन, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगा तकनीकी बल
केदारनाथ उपचुनाव से पहले धामी की 39 विकास घोषणाएं, क्षेत्र की जनता को राहत की उम्मीद
सीएम धामी के निर्देश पर देहरादून में हाईटेक ड्रग्स, मेडिकल डिवाइस एंड कास्मेटिक लैब का हो रहा संचाल...
उत्तराखंड के 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने का दावा, सीजेपी ने धामी सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
शिक्षक राष्ट्र की नींव, बच्चों को संस्कार देना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री धामी
(Visited 208 times, 1 visits today)

