चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की पूरी कहानी अब स्कूलों में बच्चों को भी पढ़ाई जाएगीं दरअसल शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अभियान की कहानी को शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से लिया गया फैसला
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की ओर से संचालित चंद्रयान अभियानों को शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा सके। बता दें कि चंद्रयान-3 अभियान की सफलता ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भारत का परचम लहराया है। ऐसे में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बच्चों के साथ भी बांटने के लिए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में जान सके।
Related posts:
सीएम धामी ने हरियाणा के CM से की बात, दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त सज़ा की मांग
जोशीमठ पुनर्वास से लेकर कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, CM धामी ने दी कई योजनाओं को मंजूरी
काशीपुर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की गूंज, ‘भविष्य के पुस्तकालय’ पर मंथन, सरकार ने समावेशी शिक्षा पर...
ऐतिहासिक पहल : श्री हेमकुंड साहिब तक रोपवे निर्माण को मिली मंजूरी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार
अग्निवीरों को होमस्टे पर मिलेगा विशेष अनुदान; उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला ‘अग्निवीर सेल’- सीएम
(Visited 177 times, 1 visits today)
