मंगलवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर, देहरादून द्वारा ” एक राखी वीर सैनिकों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसके अंर्तगत विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा मातृ भूमि की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात CRPF के वीर सैनिको की कलाई में राखी बांध कर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वस्थ की कामना के साथ रक्षाबंधन मनाया गया|
इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित CRPF के महानिरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का प्रत्येक वीर सैनिक मातृ भूमि की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहता है| हम इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का धन्यवाद करते हैं | जिन्होंने यहाँ उपस्थित प्रत्येक वीर सैनिक की कलाई पर राखी बांध कर उन्हें बहनों की कमी का एहसास नहीं होने दिया | हम उन्हें वीर सैनिक एवं सीआरपीएफ देहरादून सेक्टर की ओर से मुक्त विश्वविद्यालय का हृदय से आभार प्रकट करते हैं |
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि परिवहन विभाग डी0जी0एम0ओ0(वित्त) सरिता गुलाटी मुख्य अतिथि ने कहा कि राखी के इस पावन त्यौहार में हर बहिन अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर उससे अपनी रक्षा का वचन तो लेती ही है साथ ही वो अपने भाई को ये वचन भी देती है कि मैं तेरे हर दुःख तकलीफ में तेरे साथ खड़ी रहूंगी और मैं इस वचन को मरते दम तक निभाऊंगी | कार्यक्रम की मुख्य वक्ता यूसीएफ प्रबन्ध निदेशक रामेन्द्री मंद्रवाल ने कहा रक्षा बंधन का त्यौहार अखंड भारत की कल्पनाओं को लेकर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में उदृत विभिन्न पुराणों में रक्षा सूत्र के उपनयन क्रम में राष्ट्र की विभिन्न संस्कृति को जोड़ने का कार्य किया है। अखंड भारत की कल्पना को लेकर भारत विश्व गुरु बने इसके लिए सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों की कलाई बिना राखी के ना रहे| आज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम सही मायने में बेहतर कार्यक्रम साबित हुआ है |
नरेन्द्र जगूडी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही समस्त जवानों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा को बढ़ाने के लिए आवाहन किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ0 अंजलि सेमवाल, डॉक्टर भावना डोभाल,अरविंद कोटियाल, सी0बी0 पोखरियाल, बृजमोहन खाती, अजय कुमार सिंह, राहुल देव, चेतन थापा, अभिषेक मौजूद रहे |

Related posts:
केरल में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 में प्रतिभाग करेंगी विधानसभा अध्यक्ष
उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, यूरोपियन निवेश बैंक से 238 मिलियन डॉलर का ऋण...
STF ने दुबई स्थित फर्जी शेल कंपनियों के 18 करोड़ के घोटाले का किया पर्दाफाश
वाईब्रेंट विलेज में पर्यटन की सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं- मुख्य सचिव
सशक्त भू-कानून: हर तहसील की आवाज़, हर जिले की रिपोर्ट पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
(Visited 152 times, 1 visits today)
