जाखन नदी में झाड़ियों के बीच मिला अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप

 

 

 

देहरादून: रानीपोखरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को जाखन नदी किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलने पर रानीपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, थानो-भोगपुर मार्ग पर स्थित जाखन पुल से करीब एक किलोमीटर नीचे नदी किनारे झाड़ियों में शव मिला। सुबह खनन कार्य में लगे कुछ श्रमिक नदी के भीतर झाड़ियों की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले नदी के आसपास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक घूमता दिखाई दिया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बरामद शव उसी युवक का हो सकता है। हालांकि, अभी शव की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(Visited 26 times, 1 visits today)