मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा के दौरान बाजपुर में लेबड़ा नदी से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। डोरा उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत कर बाढ़ से हुई क्षति तथा उसके कारणों के स्थाई समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत से फ़ोन पर बातचीत करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने मण्डलायुक्त को जनपद नैनीताल तथा ऊधमसिंह नगर के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय एवं तालमेल से संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिये जायें। ताकि अगली बरसात में क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने बाढ़ से निजात हेतु राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत तात्कालिक कार्य कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।
Related posts:
छात्रवृत्ति घोटाले पर CM धामी का सख्त रुख: "सरस्वती शिशु मंदिर" के नाम पर मदरसे की फर्जी एंट्री, जां...
उत्तराखण्ड में स्थानीय भाषाओं और साहित्य को मिलेगा डिजिटल स्वरूप, बढ़ेगा बुके की जगह बुक का चलन
हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आज, अमित शाह करेंगे जनसभा को संबोधित
भीषण गर्मी में रिकॉर्ड बिजली मांग, फिर भी यूपीसीएल का दावा—उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति
CM धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों से दिल्ली में की मुलाकात
(Visited 62 times, 1 visits today)

One thought on “मुख्यमंत्री धामी ने बाजपुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण ”
Comments are closed.