अब नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती उच्चीकृत होकर ग्रेड-02 से ग्रेड-01 श्रेणी में शामिल होने जा रही है। वित्त व शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने इस प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है। आपको बता दें कि ग्रेड-01 में शामिल होने के बाद मुनिकीरेती पालिका को अधिक अनुदान तो मिलेगा ही। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार पदों में भी वृद्धि होगी।
वित्त व शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमंचद अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के उच्चीकृत होने का प्रस्ताव उनके समक्ष आया था। जिसमें उच्चीकृत होने के सभी मानकों का विवरण था | जिसमें लिखा था कि नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के उच्चीकृत होने के लिए नगर पालिका परिषद के पास स्वयं के स्त्रोत से पालिका की आय एक करोड़ रूपये से अधिक हो, स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सुधार तथा कर एकत्रीकरण की परफारमेंस बेहतर होनी चाहिए | उन्होंने कहा कि ये जानकर आपको ख़ुशी होगी कि नगर पालिका मुनिकीरेती द्वारा ये सभी मानकों पूर्ण कर लिए हैं | जिसके आधार पर वित्त व शहरी विकास मंत्री डा. अग्रवाल ने अपना अनुमोदन देते हुए बताया कि मुनिकीरेती पालिका ग्रेड-01 में शामिल होने वाली यह सातवीं नगर पालिका होगी।
डा. अग्रवाल ने बताया कि ग्रेड-01 में उच्चीकृत होने के बाद मुनिकीरेती पालिका में पदों का विस्तार होगा। बताया कि 12 जून 2016 के शासनादेश के आधार पर पालिका में मुख्यतः सहायक अभियन्ता, कर एवं राजस्व अधीक्षक, मुख्य सफाई निरीक्षक, लेखाकार सहित अन्य पदों में वृद्धि होगी। बताया कि जिससे निकाय अपने क्षेत्रान्तर्गत किये जा रहे कार्यों का और अधिक रूप से निरीक्षण कर सकती है तथा करों के निर्धारण में अधिक वृद्धि कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ग्रेड-01 में उच्चीकृत होने के बाद मुनिकीरेती पालिका को राज्य वित्त आयोग की आगामी संस्तुतियों में ग्रेड-01 का लाभ प्राप्त करते हुए अधिक अनुदान प्राप्त होगा।
एक नजर मुनिकीरेती नगर पालिका पर
वर्ष 1997 तक इस क्षेत्र की टाउन एरिया में गिनती होती थी। वर्ष 1998 में इसे नगर पंचायत मुनिकीरेती का स्वरूप दिया गया। नगर पंचायत के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2014 में इसे ग्रेड-02 की नगर पालिका परिषद में उच्चीकृत किया गया। मगर, अब ग्रेड-02 से ग्रेड-01 में उच्चीकृत होने के सभी मानकों पर खरा उतरने तथा वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल के अनुमोदन के बाद इसे ग्रेड-01 की नगर पालिका परिषद के रूप उच्चीकृत किया जायेगा।
स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम रही है नगर पालिका मुनिकीरेती
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक लगातार चार बार स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज है। इससे पूर्व भी पालिका वर्ष 2015-16 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। यहीं नहीं, ऑल इंडिया रैंकिंग में भी पालिका वर्ष 2021-22 में देश में पांचवें स्थान पर काबिज है।

Related posts:
चीन सीमा से सटी तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग अब सुरंग से होगी पार
हनोल में CM धामी का दौरा: महासू मंदिर पुनर्विकास पर अहम बैठक, छात्राओं को दी शुभकामनाएं
कोदा-झिंगोरा से नई क्रांति तक: अंतरराष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन में उत्तराखंड की खेती और खुशहाली का बिग...
"शालीनता और समर्पण का युग समाप्त: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन"
जी-20 के सफल आयोजन से हमें भी "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" के आयोजन की प्रेरणा मिली- सीएम धामी
(Visited 97 times, 1 visits today)

One thought on “नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती उच्चीकृत होकर, ग्रेड-01 में शामिल होने वाली बन जाएगी सातवीं नगर पालिका ”
Comments are closed.