धर्मपुर सब्जी मंडी में मेयर ने किया औचक निरीक्षण, दी साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने की सख्त हिदायत

 

 

देहरादून: स्वच्छ और सुंदर देहरादून शहर हमारा संकल्प—इसी उद्देश्य को लेकर आज प्रातः मेयर सौरभ थपलियाल ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-56 धर्मपुर स्थित धर्मपुर सब्जी मंडीएल.आई.सी बिल्डिंग के पास लगने वाली सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण स्थानीय निवासियों द्वारा मंडी क्षेत्र में फैले कूड़े की शिकायत के बाद किया गया, जिसमें मेयर के साथ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना भी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें – जौनसार-बावर में बारिश का कहर: दो स्टेट हाईवे समेत सात सड़कें अब भी बंद, 50 से अधिक गांवों का संपर्क कटा

 

निरीक्षण के दौरान मंडी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण एवं स्थलीय साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित वार्ड कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया गया।

मेयर ने वार्ड के इंस्पेक्टर व सुपरवाइजर को सख्त निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को निरंतर सुचारू रूप से संचालित किया जाए और भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें दोबारा न आएं।

मेयर थपलियाल ने कहा कि “जनभागीदारी और सतत निगरानी से ही स्वच्छता का सपना साकार हो सकता है। नगर निगम जनहित में पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।”

(Visited 824 times, 1 visits today)