उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने ज्वांइन की ‘आप’ पार्टी

उत्तराखंड में उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और प्रदेश प्रवक्ता हेमंत बिष्ट ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। ये जानकारी उन्होंने फेसबुक के माध्यम से दी।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और उनके बेटे हेमंत बिष्ट कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। और दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।आपको बता दें कि जोत सिंह बिष्ट ने पूर्व में धनोल्टी से चुनाव लड़ा है। और उन्हें हरीश रावत का करीबी माना जाता है।

जोत सिंह बिष्ट ने फेसबुक के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूँ। मैं वैचारिक तौर पर पिछले 40 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूं। लेकिन अब विचार नहीं हैं जिसकारण मैं पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हूँ। उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर विधानसभा चुनावों में भितरघात करने का आरोप लगाते हुए बताया कि इस घटना की जानकारी होने के बाद भी शीर्ष नेतृत्व ने इसके खिलाफ कोई एक्शन नही लिया। जिससे दुखी होकर मैं कांग्रेस पार्टी छोड़ रहा हूं।

(Visited 177 times, 1 visits today)

One thought on “उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने ज्वांइन की ‘आप’ पार्टी

Comments are closed.