देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “यह पावन पर्व शिव और शक्ति की आराधना का पर्व है, जो हमें जीवन में धर्म, विश्वास और समर्पण की प्रेरणा देता है।” उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और उत्तराखंड विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर राज्यभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शिवभक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद मांग रहे हैं। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Related posts:
ऑपरेशन सिंदूर का आगाज़: पहलगाम का बदला, भारत का कहर पाकिस्तान पर बरपा
अगले तीन वर्षों में पशुपालन और डेरी विकास से जीएसडीपी में 5% योगदान का लक्ष्य- मुख्यमंत्री धामी
BREAKING NEWS- मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी
विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूड़ी ने, विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों को दिए निर्दे...
राष्ट्रीय खेलों में आईओसी का बड़ा दांव: उत्तराखंड को मिला ब्रॉन्ज स्पॉन्सर, सीएम धामी की पहल लाई रंग
(Visited 2,874 times, 1 visits today)

