देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “यह पावन पर्व शिव और शक्ति की आराधना का पर्व है, जो हमें जीवन में धर्म, विश्वास और समर्पण की प्रेरणा देता है।” उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और उत्तराखंड विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर राज्यभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शिवभक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद मांग रहे हैं। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Related posts:
यम्केश्वर में भारी बारिश से भारी नुकसान निजी भवन व पर्यटन व्यवसाईयों को नुकसान
उत्तराखंड में शुरू हुई नई हेली सेवा: पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा रूट पर CM धामी ने किय...
पहलगाम के बाद पाकिस्तान में भी दहशत: वजीरिस्तान में धमाका, 7 की मौत, भारत ने पाकिस्तान पर कसे शिकंजे
"देशव्यापी हड़ताल का एलान: डॉक्टरों के समर्थन में उतरी पश्चिम बंगाल भाजपा, चिकित्सा सेवाओं पर संकट"
पीएम नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के दावे पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, कांग्रेस ...
(Visited 2,872 times, 1 visits today)

