देहरादून: छठ पूजा के अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव और छठी मैया की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और आरोग्यता बनी रहे तथा उत्तराखण्ड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
Related posts:
यूएई के साथ निवेश की नई राह: उत्तराखंड बना वैश्विक निवेशकों की पसंद, वैकल्पिक ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्...
चमोली आपदा: मौत को मात देकर लौटे श्रमिक, बोले- ‘सरकार और सेना ने दिया नया जीवन’
जसपाल राणा के जन्मदिन पर मां श्यामा राणा का निधन, 16 दिन में दूसरी बार गम में डूबा राणा परिवार
" रुद्रप्रयाग का सारी गांव बना पहाड़ का पर्यटन हब: 50 होम स्टे, हजारों पर्यटक, पलायन पर ब्रेक!
CM धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की, पर्यटन, स्वास्थ्य और बुनिया...
(Visited 10 times, 4 visits today)

