देहरादून : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों को अपने जीवन में उतारेंगे। वहीं, शास्त्री जी के प्रेरणादायी नारे “जय जवान, जय किसान” को आत्मसात करते हुए देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
रामधुन का सामूहिक गायन
कार्यक्रम के दौरान माहौल को आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बनाने के लिए रामधुन का सामूहिक गायन भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
