वित्त व शहरी विकास, आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार के अंदर एकता (यूनिटी) मॉल खोले जाने के लिए अपनी संस्तुति दी है। बता दें कि एकता मॉल के खुलने से हरिद्वार आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं को अपने घर लौटने के दौरान उत्तराखंड ही नहीं, देश के किसी भी राज्य का मशहूर हस्तशिल्प सामान और कपड़े की खरीदारी एक छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी।
इसके साथ ही मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण जल्द ही 164 करोड़ की लागत से हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ज्वालापुर में एकता मॉल का निर्माण करेगा। बताया कि एकता में अनेकता को समेटने वाले इस मॉल में देश के सभी राज्यों की एक-एक दुकान रहेगी। उन्होंने बताया कि मॉल के लिए रानीपुर झाल के समीप जगह भी चिह्नित कर ली गई। बताया कि डीपीआर से लेकर डिजाइन तक फाइनल हो चुका है।
उन्होंने कहा कि डॉ अग्रवाल ने बताया कि मॉल में भारत के विभिन्न हिस्सों से पारंपरिक वस्त्र और हस्तशिल्प एक स्थान पर मिलेंगे। बताया कि एकता मॉल का गठन भारत के पारंपरिक वस्त्रों और कारीगर हस्तशिल्प की जीवंतता और विविधता में निहित एक आकर्षक, आरामदायक खरीदारी अनुभव के लिए किया गया है। इससे उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी।
इसके अलावा डॉ अग्रवाल ने बताया कि एकता मॉल में विभिन्न राज्यों की संस्कृति तो देखने को मिलेगी ही, साथ ही मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। बताया कि बहुमंजिला मॉल में ओपन सिनेमा हाल भी बनाया जाएगा। जिसमें किसी भी तल से लघु नाटिका या फिल्म देखी जा सकेगी।
Related posts:
इसरो के 101वें मिशन को तकनीकी असफलता, ईओएस-09 उपग्रह प्रक्षेपण तीसरे चरण में हुआ विफल
उत्तराखंड में 29 हजार नई MSME इकाइयां, 1.27 लाख युवाओं को रोजगार: CM धामी
शीतकालीन दर्शन यात्रा: चारधाम के पुजारियों ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया
नागास्त्र’ बनेगा सेना का नया ब्रह्मास्त्र: आत्मघाती ड्रोन से अब आतंक के ठिकानों पर सटीक प्रहार
“स्प्यूरियस ड्रग्स पर धामी सरकार का वार: ऑपरेशन क्लीन से शुरू हुई नकली दवाओं के खिलाफ निर्णायक जंग”
(Visited 308 times, 1 visits today)

