रविवार को मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने लैंसडौन के विधायक के साथ महंत दिलीप , यमकेश्वर विधायिका रेणु बिष्ट के साथ केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी।
इस अवसर पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जनता ने सदैव सराहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में कार्य किये गये। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने मध्यप्रदेश में सुशासन और विकास कार्यो की जीत हुई है।
यह भी पढ़ें – मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने टनल में फंसे श्रमिकों का नेतृत्व करने वाले गब्बर सिंह नेगी को किया सम्मानित
डॉ अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यों के बलबूते छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिथक तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने केंद्र की मोदी सरकार और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इससे पूर्व, डॉक्टर अग्रवाल ने तीनों राज्यों में भाजपा की जीत के लिए सिद्धबली मंदिर में कामना की।
Related posts:
10,709 निर्माण श्रमिकों को धामी सरकार की सौगात, खातों में पहुंचे ₹18.49 करोड़
धामी सरकार का विकास पर फोकस, ₹53.72 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
एम्स ऋषिकेश में हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संकल्प यात्रा में किया प्...
बाढ़ से जूझ रहे भारत के 14 राज्यों में नावों का सहारा, केंद्र सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ
(Visited 972 times, 1 visits today)

