जोशीमठ के पास हेलंग में एक बिल्डिंग ढहने से एक की मौत

उत्तराखंड भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में एक बिल्डिंग ढहने की घटना सामने आई है। बिल्डिंग में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।  आपको बता दें कि इस बिल्डिंग में कई लोग फंसे थे। जिनमें से तीन लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल लिया है जबकि अभी भी कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे।

जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने बताया कि बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि एसडीआरएफ के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कथित तौर पर इमारत के अंदर चार लोगों के फंसे होने की आशंका है लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

(Visited 78 times, 1 visits today)