PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर, नई टिहरी नगर पालिका का सुस्त रवैया

 

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लेकर नगर पालिका नई टिहरी का सुस्त रवैया साफ तौर पर नजर आ रहा है। आपको बता दें कि नई टिहरी बाजार में नगर पालिका द्वारा पांच शौचालयों का निर्माण कराया गया है। लेकिन नगर पालिका शौचालयों में जमीं गंदगी को साफ नहीं करवा रही जिससे आमजन और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके चलते शनिवार को नई टिहरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद डोभाल और अन्य व्यापारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हयात सिंह रौतेला को ज्ञापन देते हुए समस्या से अवगत कराया कि नई टिहरी में नगर पालिका के पांच शौचालय हैं लेकिन किसी में भी नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती है।

(Visited 129 times, 1 visits today)

One thought on “PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर, नई टिहरी नगर पालिका का सुस्त रवैया”

Comments are closed.