क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) द्वारा वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का सितंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजन किया जायेगा। आपको बतातें चलें इस वर्ष आयोजित हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के प्रथम संस्करण की सफलता के बाद सीएयू की ओर से महिला खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।
सीएयू ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी साझा की है। वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 24 से 28 सितंबर तक कराया जाना प्रस्तावित है।
डे-नाइट फार्मेट में आयोजित होने वाली वूमेन लीग में प्रदेशभर की पांच टीम हिस्सा लेंगी। इनमें प्रदेश की प्रतिभावान 70 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। वूमेन लीग में एक दिन में दो मैच आयोजित किए जाएंगे। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बता होगाया कि वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तैयारियां चल रहीं है। टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं। जल्द ही अन्य जानकारी साझा की जाएगी।
वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का सितंबर में होगा आयोजन,सीएयू ने दी जानकारी
गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत 5 गंभीर घायल
खेल मंत्री रेखा आर्य अधिकारियों पर भड़की, लगाई फटकार
“कच्चातीवु पर मोदी हस्तक्षेप करें” – स्टालिन ने पीएम से लगाई गुहार
विभाग के निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र किया जाये पूरा- डॉ. धन सिंह रावत
बजट डे पर टूटा सोने-चांदी का तिलिस्म: गोल्ड में हजारों की गिरावट, सिल्वर भी फिसला भारी
(Visited 88 times, 1 visits today)


One thought on “वूमेन उत्तराखंड प्रीमियर लीग का सितंबर में होगा आयोजन,सीएयू ने दी जानकारी”
Comments are closed.