धामी सरकार के 4 साल: 25 हजार युवाओं को मिला रोजगार, पारदर्शिता और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

 

 

 

 

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर सामने आया है। इस दौरान रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन सरकारी सेवाओं में हुआ है। शनिवार को इसी क्रम में जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

रोजगार और अवसर

  • 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद से धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और कौशल विकास पर खास ध्यान दिया।

  • लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए युवाओं को स्थायी नौकरियां दी गईं।

  • फिलहाल कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी है और अंतिम चयन के बाद सरकारी नौकरियों का आंकड़ा और बढ़ने वाला है।

विदेश में रोजगार के अवसर

  • मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना (9 नवंबर 2022 से लागू) के तहत आतिथ्य, नर्सिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

  • अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 37 को जापान में रोजगार मिल चुका है।

पारदर्शिता और सख्ती

  • 2024 में लागू नकल विरोधी कानून ने परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की है।

  • कानून लागू होने के बाद से किसी भी परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ।

  • अब तक 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री का संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—“सरकार युवाओं को शिक्षा और कौशल के जरिए रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड का पानी और जवानी यहीं काम आए। युवा अब पलायन नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।”

(Visited 1,466 times, 1 visits today)