उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया | मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास (Golden Shower Tree ) के पौधे का वृक्षारोपण किया |
इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है | कार्यक्रम के दौरान सीएस रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है |
मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर इस वर्ष हरेला की थीम “एक पेड़ मां के नाम” के अनुसार वृक्षारोपण करने तथा वृक्षारोपण की फोटो व जानकारी merilife.org पर अपलोड करने का अनुरोध किया है | इस अवसर पर एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे |
Related posts:
राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ,रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों से की मुलाकात
नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी ममता बनर्जी, बजट के विरोध में उठाएंगी आवाज
युवक की गंगा में डूबकर हुई मौत, 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय अब नहीं कर सकेंगे मनमानी, मंत्रिमंडल ने अंब्रेला एक्ट को दी मंजूरी
108 बेघर परिवारों के पुनर्वास का आश्वासन, जियोलॉजिस्ट टीम सोमवार सुबह रवाना होगी - CM धामी
(Visited 1,287 times, 1 visits today)

