देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा है।
सीएम धामी ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना संभव नहीं है और समाज को उनके प्रगति प्रयासों में सहयोगी बनना चाहिए।
पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
Related posts:
पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष को दिया 10 लाख का योगदान, CM ने व्यक्त किया आभार
टिहरी के मदननेगी में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 से शुरू होगी पढ़ाई
NEET Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस कार्रवाई की होगी निष्पक्ष जांच? पूर्व CJI की अगुवाई में SI...
UKSSSC ने बदला परीक्षा कैलेंडर, सात परीक्षाओं की तारीखों में फेरबदल
उत्तराखंड पंचायत चुनाव को मिली हरी झंडी: हाईकोर्ट ने हटाया स्टे, आयोग जल्द करेगा तारीखों का ऐलान
(Visited 2,753 times, 1 visits today)

