देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा है।
सीएम धामी ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना संभव नहीं है और समाज को उनके प्रगति प्रयासों में सहयोगी बनना चाहिए।
पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
Related posts:
हर घर नल से जल पर CM धामी का सख्त रुख, देरी पर तय होगी जिम्मेदारी
कोविड के वैरिएंट JN.1 का वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा संक्रमण, WHO ने सभी देशों से निगरानी मजबूत करने का क...
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात,कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड में मलिन बस्तियों के पुनर्वास की बड़ी पहल, "स्लम फ्री" मिशन पर जोर
उत्तरकाशी के बसूँगा और खरवां ग्रामीण क्षेत्र होंगे तम्बाकू मुक्त
(Visited 2,748 times, 1 visits today)
