TMP: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल डेमोस्ट्रेशन की रिहर्सल के दौरान एक रोमांचक घटना घटी। रामकृष्ण ब्रीच पर दो नौसेना अधिकारियों के पैराशूट आपस में उलझ गए, जिससे वे संतुलन खोकर तट के पास पानी में गिर गए।
हालांकि, नौसेना की मुस्तैदी के चलते किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया। घटनास्थल पर मौजूद नाव ने दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बचा लिया। यह वाकया उस समय हुआ, जब एक अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज के साथ उतर रहे थे और दूसरे का पैराशूट उलझ गया था।
रिहर्सल को देखने के लिए समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आज के इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्य अतिथि होंगे।
Related posts:
पांडवसेरा से रेसक्यू सभी 7 पर्यटकों को गौचर के ITBP यूनिट हॉस्पिटल लाया गया
हरेला पर हरियाली का इतिहास रचेगा उत्तराखंड: सीएम धामी के नेतृत्व में एक दिन में 5 लाख पौधों का रिकॉर...
महिला उत्पादों को बाजार से ग्लोबल पहचान तक, धामी सरकार का फोकस; 13 जिलों के लिए बनेगा सेंटर
हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और CM धामी ने जत्थे को दी विद...
धराली आपदा पर बयानबाज़ी तेज़: अजय भट्ट के 'विकास' वाले बयान पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बताया 'संवेद...
(Visited 1,400 times, 1 visits today)

