TMP: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल डेमोस्ट्रेशन की रिहर्सल के दौरान एक रोमांचक घटना घटी। रामकृष्ण ब्रीच पर दो नौसेना अधिकारियों के पैराशूट आपस में उलझ गए, जिससे वे संतुलन खोकर तट के पास पानी में गिर गए।
हालांकि, नौसेना की मुस्तैदी के चलते किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया। घटनास्थल पर मौजूद नाव ने दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बचा लिया। यह वाकया उस समय हुआ, जब एक अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज के साथ उतर रहे थे और दूसरे का पैराशूट उलझ गया था।
रिहर्सल को देखने के लिए समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आज के इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्य अतिथि होंगे।
Related posts:
भाजपा की कमान दोबारा भट्ट के हाथ! महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड भाजपा के पहले रिपीट प्रदेश अध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान : मुख...
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया विमान को बम धमकी के बाद दिल्ली में आपात लैंडिंग, 135 यात्री सुर...
सूर्य मिशन की लॉन्चिंग को लेकर ISRO पूरी तरह तैयार, लॉन्च रिहर्सल और वाहन की आंतरिक जांच हुई पूरी
हल्द्वानी Haldwani : आज से बनभूलपुरा में कर्फ्यू में दो घंटे की छूट, इंटरनेट और बाहरी आवाजाही रहेगी ...
(Visited 1,399 times, 1 visits today)

