चंपावत: पहाड़ी इलाकों में गुलदार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जहां दो मासूमों की जान चली गई थी, वहीं शुक्रवार की शाम एक और दिल दहला देने वाली घटना हुई। लोहाघाट के रायकोट कुंवर गांव में तीन साल के बच्चे पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार बच्चे को घर की सीढ़ियों से उठा ले गया, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग गया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
ग्रामीणों में बढ़ती दहशत के बीच वन विभाग ने इलाके में गश्त तेज कर दी है। स्थानीय लोग गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Related posts:
"जंग की तैयारी? पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में हलचल तेज, PM मोदी ने बुलाई सुरक्षा और राजनीतिक मामलों ...
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक युगांतकारी कदम: मुख्यमंत्री धामी
केदारनाथ हेली टिकट घोटाला: फर्जी वेबसाइट से ठगी करने वाले तीन दोषी करार, 3-3 साल की सजा
टिहरी की सपना राणा ने जर्मनी में पाई 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
हिमाचल: विधानसभा चुनाव से पहले HRTC बसों के किराए मे कटौती, सीएम जयराम ठाकुर ने की घोषणा
(Visited 4,078 times, 1 visits today)
