चंपावत: पहाड़ी इलाकों में गुलदार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जहां दो मासूमों की जान चली गई थी, वहीं शुक्रवार की शाम एक और दिल दहला देने वाली घटना हुई। लोहाघाट के रायकोट कुंवर गांव में तीन साल के बच्चे पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार बच्चे को घर की सीढ़ियों से उठा ले गया, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग गया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
ग्रामीणों में बढ़ती दहशत के बीच वन विभाग ने इलाके में गश्त तेज कर दी है। स्थानीय लोग गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Related posts:
हाउस ऑफ हिमालयाज’ दिल्ली में लॉन्च: पारंपरिक उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, लोकसंस्कृति को मिले...
देश की एक भी ग्राम पंचायत नहीं पहुंची A+ ग्रेड में, सतत विकास लक्ष्यों पर पहली रिपोर्ट में खुली जमीन...
शादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वैध रस्मों के बिना हिंदू विवाह मान्य नहीं
सीएम धामी की IAS अधिकारियों से सीधी बातचीत—“यह समय रुकने का नहीं, आगे बढ़ने का है”
उत्तराखंड में चौतरफा क्रांति: कैबिनेट के फैसलों से स्थानीयों को मिलेगा 10 करोड़ तक काम, MSME और योग ...
(Visited 4,079 times, 1 visits today)
