देहरादून-हरिद्वार समेत 8 जिलों में भारी बारिश का कहर, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

 

 

 

 

TMP: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 01 सितंबर 2025, दोपहर 1:42 बजे से लेकर 02 सितंबर 2025, दोपहर 1:42 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

प्रभावित जिले –

1. बागेश्वर

2. चंपावत

3. देहरादून

4. हरिद्वार

5. नैनीताल

6. पौड़ी गढ़वाल

7. टिहरी गढ़वाल

8. ऊधमसिंह नगर

विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्र –

  • मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रुड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा, चंबा, घनसाली

  • एवं इनके आसपास के इलाके

संभावित खतरे :

  • बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा

  • बिजली गिरने की घटनाएँ

  • तूफानी हवाएँ

  • तेज़ और अत्यधिक वर्षा से भूस्खलन व जलभराव की स्थिति

प्रशासन ने किया अलर्ट जारी :

लोगों को सावधान रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने, नदियों-नालों के किनारे न जाने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल से तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है।

(Visited 1,732 times, 1 visits today)