रुद्रप्रयाग: आज दिनांक 01 सितंबर 2025, प्रातः 7:34 बजे मुनकटिया क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। एक बोलेरो वाहन (संख्या UK 11 TA 1100) पर अचानक मलबा गिर गया। वाहन में 08 लोग सवार थे।
हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सोनप्रयाग लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को उच्च केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया है।
मृतकों की पहचान –
-
रीता (30 वर्ष) पत्नी उदय सिंह, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
-
चंद्र सिंह (68 वर्ष) पुत्र कलम सिंह, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
गंभीर घायलों की सूची –
-
नवीन सिंह रावत (35 वर्ष) पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
-
प्रतिभा (25 वर्ष) पुत्री गिरवीर सिंह, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
-
ममता (35 वर्ष) पुत्री चेन सिंह, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
-
पंकज (24 वर्ष) पुत्र हुकम सिंह, निवासी कोकमल्ला, नंदानगर, चमोली (वाहन चालक)
सामान्य घायल –
-
मोहित चौहान, पुत्र उपेंद्र चौहान
-
राजेश्वरी (35 वर्ष) पत्नी नवीन, निवासी उत्तरकाशी
जिला प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन के चलते क्षेत्र संवेदनशील बना हुआ है।
