देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना और सम्मान की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला नवरात्रि पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परंपरा बालिकाओं के सम्मान और गौरव से जुड़ी है, जो हमें समाज में बेटियों को उच्च स्थान देने की सीख देती है।
Related posts:
चुनावी शोर पर लगेगा विराम: 21 जनवरी शाम 5 बजे के बाद प्रचार पर पाबंदी, मीडिया विज्ञापनों पर भी सख्त ...
चंपावत उपचुनाव में कहाँ सबसे ज्यादा और कहा सबसे कम हुई वोटिंग, यहाँ दिखा उपचुनाव का जोश
तीन माह में 6 लाख मनरेगा श्रमिकों को कल्याण बोर्ड में शामिल करने के निर्देश, ₹11.50 करोड़ की सहायता ...
भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षण था जी-20 का सफल आयोजन- केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
एंजेल चकमा हत्याकांड: फरार आरोपित की गिरफ्तारी को नेपाल भेजी गई एक और पुलिस टीम
(Visited 1,133 times, 1 visits today)
