केदारघाटी में फंसे दस हज़ार यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान जारी

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान जारी है। अब तक एक हजार से अधिक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। रविवार को सौ से अधिक यात्री निकाले गए। सोमवार सुबह से अभियान चल रहा है। अभी भी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन सौ अधिक यात्री फंसे हुए हैं। सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि यात्री भूस्खलन वाले मार्गों फ़िलहाल दूर रहें।

प्रशासन के अनुसार लिंचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है, जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली, भीमबली, घोड़ापड़ाव और रामबाड़ा सहित कई स्थानों पर मार्ग बह गया था और अन्य जगहों पर पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े-बड़े पत्थर आने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जगह-जगह पर श्रद्धालु फंस गए थे। इस अभियान में शुक्रवार से भारतीय वायु सेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी जुड़े। अभी तक करीब 10 हजार लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। सेना, वायुसेना,SDRF और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

(Visited 622 times, 1 visits today)