अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए भारत की कूटनीतिक और आर्थिक रणनीति तेज

 

 

 

नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से भारत के निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बहुआयामी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सरकार अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को लेकर गहन बातचीत कर रही है।

लोकसभा में लिखित उत्तर देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि भारत के व्यापार संबंधों में विविधता और मजबूती आए। इसके लिए भारत न सिर्फ अमेरिका, बल्कि यूरोपीय संघ, पेरू, चिली, न्यूजीलैंड और ओमान के साथ भी मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि इन समझौतों से भारतीय निर्यात को नई दिशा मिलेगी और वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।

(Visited 2,078 times, 1 visits today)