चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिसके बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई है और अब शीतकाल के दौरान गोपीनाथ मंदिर में ही भगवान रूद्रनाथ के दर्शन होंगे। बता दें कि बीते दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के बाद आज खिली धूप के साथ विधि विधान से सुबह 8:00 बजे भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु इस स्वर्णिम पल के गवाह बने और जयकारों के साथ भगवान रूद्रनाथ के कपाट बंद कर दिए गए।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अबू धाबी में निर्माणाधीन BPS हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर की कारसेवा
Related posts:
उत्तराखंड में कृषि विकास की रफ्तार तेज: मिलेट्स से लेकर एप्पल नर्सरी तक, नई नीतियों पर फोकस
कुंभ 2027 की उलटी गिनती शुरू: हरिद्वार बाईपास पर सख्ती, हफ्ते-दर-हफ्ते होगी समीक्षा
प्रदेश के फार्मा सेक्टर में होगा 3500 करोड़ का निवेश: डॉ धन सिंह रावत
आधार डेटा की शुद्धता बढ़ाने के लिए 1.17 करोड़ आधार नंबर हुए बंद
काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में गूंजे पारंपरिक सुर, मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं
(Visited 328 times, 1 visits today)
