आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड इस बार शहरी क्षेत्रों की ऊंची इमारतों व झुग्गी-झोपड़ी के पास भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिसके लिए निर्वाचन कार्यालय ने कवायत शुरू कर दी है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम की अध्यक्षता में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की उदासीनता कम करने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, शहरी क्षेत्र के मतदाता मतदान के प्रति उदासीन रहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए आयोग की ओर से ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और ऊंची इमारतों के परिसरों व शहरी, अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के आसपास की झुग्गी-झोपड़ी समूहों के पास ही मतदान केंद्र बनाने के लिए मतदेय स्थलों की मानकीकरण व पुनर्निर्धारण का काम कर रहा है।
इसके अलावा वर्तमान में राज्य में स्थापित 11,647 मूल मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण, संशोधन, परिवर्तन प्रस्ताव आयोग को भेजे गए हैं। पुनर्निधारण में मतदाताओं के लिए दो किमी से अधिक पैदल दूरी से 99 मतदेय स्थल नए प्रस्तावित किए गए हैं। वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने से पांच मतदेय स्थल बढ़ाए गए है। इस प्रकार के कुल 104 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई है। इसके अलावा एक ही भवन में एक से अधिक मतदेय स्थलों की समीक्षा में 27 मतदेय स्थलों को समायोजित कर कम किया गया है।
जिसमें से 121 मतदेय स्थलों के कुछ ग्राम, वार्ड, मुहल्ले (अनुभाग) आदि को मतदाताओं की सुविधा के मुताबिक, उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत अन्य मतदेय स्थल में शामिल किया गया है। 524 मतदेय स्थल भवनों से संबंधित शिक्षण संस्थानों के उच्चीकरण, मतदेय स्थल भवनों के नाम में परिवर्तन, संशोधन के बाद मतदेय स्थल भवन के नाम में परिवर्तन और 187 मतदेय स्थल भवन के क्षतिग्रस्त होने या जीर्ण-शीर्ण होने से अन्य उपयुक्त शासकीय भवन में भवन परिवर्तन का प्रस्ताव है।
Related posts:
एग्रीस्टैक से बदलेगी खेती की तस्वीर: उत्तराखंड में किसानों की डिजिटल आईडी के लिए फार्मर रजिस्ट्री ते...
2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड का सपना, 2047 तक नशामुक्त भारत की ओर कदम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाएं, CM धामी ने दिए राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
रोजगार मेले से चमकी नई उम्मीदें: देहरादून में 285 युवाओं को मिला सुनहरा भविष्य"
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अलर्ट पर रहेगी इमरजेंसी और बर्न यूनिट
(Visited 213 times, 1 visits today)
