वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके जन्मदिवस पर मुलाकात कर बधाई दी। इस मौके पर डॉक्टर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी को पुष्प गुच्छ और माता की शॉल ओढ़ाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। डॉ अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ ही प्रदेश को अग्रणीय राज्य की श्रेणी में ले जाने का मुख्यमंत्री धामी का संकल्प वचनबद्ध है। जिसके लिए वो निरंतर सकारात्मक निर्णय भी ले रहे हैं।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में प्रदेश सफलता के नए आयाम हासिल करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरह ही युवा मुख्यमंत्री भी विकल्प रहित संकल्प और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रदेश हित में कार्य कर रहे हैं।
Related posts:
श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री दरबार साहिब परिसर में आयोजित किया गया 16 वां रक्तदान शिविर
लखवाड़ परियोजना पर CS का बड़ा फैसला, 2034 नहीं अब 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य
चारधाम यात्रा- मंदिर मार्गों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह
PM मोदी 9 नई वंदे भारत ट्रेनों को आज दिखाएंगे हरी झंडी
देवभूमि को मिले नए ‘आरोग्य प्रहरी’: मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
(Visited 97 times, 1 visits today)

