आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा संकल्प दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा रोड स्थित अमृत फार्म में आयोजित अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग करने के बाद उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में लगाये गये रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया।
सीएम धामी ने उनके जन्म दिवस के अवसर पर बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सम्मान और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों और प्रदेश की युवा शक्ति का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक और एक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, उसमें मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस तरह उनके जन्म दिवस पर लोगों ने रक्तदान किया, उसी प्रकार लोग कभी भी, कहीं भी किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़े तो हमेशा पहली पंक्ति में खड़े नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें – CM धामी ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ मिलकर काटा केक
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। राज्य के समग्र विकास के लिए सभी प्रदेशवासियों का योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के खत्म होते ही विकास और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जायेगी।
विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए राज्य में योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप बुटोला, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद थे।
Related posts:
उत्तराखंड की दो लघु फिल्मों का 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सूची में चयन, CM धामी ने दी बधाई ...
उत्तरकाशी के धराली आपदा पर केंद्र की गंभीर चिंता, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुःख, हरसंभव मदद का भ...
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू: दो चरणों में होंगे मतदान, 19 जुलाई को आएंगे नतीजे
पीएम मोदी की ऐतिहासिक ब्रुनेई यात्रा: रक्षा और ऊर्जा सहयोग से भारत-ब्रुनेई संबंधों में नया मोड़
CM धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश सदैव रहेगा प्रेरणा...
(Visited 152 times, 1 visits today)

