वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके जन्मदिवस पर मुलाकात कर बधाई दी। इस मौके पर डॉक्टर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी को पुष्प गुच्छ और माता की शॉल ओढ़ाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। डॉ अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ ही प्रदेश को अग्रणीय राज्य की श्रेणी में ले जाने का मुख्यमंत्री धामी का संकल्प वचनबद्ध है। जिसके लिए वो निरंतर सकारात्मक निर्णय भी ले रहे हैं।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में प्रदेश सफलता के नए आयाम हासिल करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरह ही युवा मुख्यमंत्री भी विकल्प रहित संकल्प और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रदेश हित में कार्य कर रहे हैं।
Related posts:
यूरोप में भारत की नई कूटनीतिक चाल, पीएम मोदी का दौरा क्यों माना जा रहा गेमचेंजर?
CM पुष्कर सिंह धामी और पूर्व CM हरीश रावत शुरूआती मतगणना में आगे
वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
युद्धभूमि में साहस, राजनीति में ईमानदारी… ऐसा था पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का व्यक्तित्व
केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीएम धामी की उपस्थिति में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, राज्य की ऊर्जा और नगर वि...
(Visited 94 times, 1 visits today)
