12 से 14 साल के बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू


राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर देहरादून में 12 से 14 साल के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन अभियान शुरु हुआ।
बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महानिदेशक डॉ0 तृप्ति बहुगुणा ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड जैसी भयावह बीमारी से बचाने के लिए कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत की । महानिदेशक ने पल्स पोलियो और टीकाकरण अभियान के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाली आशा,एएनएम और एचवी को सम्मानित भी किया।

(Visited 221 times, 1 visits today)