सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर 43 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मुख्यमंत्री ने चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शेष सभी अभ्यर्थियों को भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र भेजे जा रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे काम
मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें आशा है आप सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर कार्यशैली से आप सभी राज्य के विकास में योगदान देने के सतह ही बेहतर कार्य करने के लिए समय प्रबंधन का विशेष ध्यान भी रखेंगे |
परीक्षा में सफल होने के लिए पूरे मनोयोग से करनी होगी तैयारी
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है। इस कानून के लागू होने के बाद से राज्य में 05 लाख से अधिक लोग प्रतियोगी परिक्षाएं दे चुके हैं। योग्य अभ्यर्थियों का कई परीक्षाओं में चयन भी हो रहा है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों से पूरे मनोयोग से तैयारी करने को कहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली, अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:
पुणे के लोगों में मच्छरों के झुंडों का खौफ, मुथा नदी और इसके इर्द-गिर्द घूम रहे हैं मच्छर
धराली त्रासदी: रेस्क्यू का रण, पीएम-सीएम खुद ले रहे पल-पल की अपडेट, 200 जिंदगियां दांव पर
जनजातीय महोत्सव 2025 में रंगीन झलक: मुख्यमंत्री के समर्पित प्रयास से जनजाति कल्याण की दिशा में क्रां...
टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में अधिकारियों से निरंतर जानकारी ले रहे सीएम
सैन्यभूमि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों को जन्म देने वाली भूमि है - मुख्यमंत्री
(Visited 108 times, 1 visits today)
