नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े एक बड़े आतंकी साजिश के खुलासे के तहत गुरुवार को दिल्ली, बिहार और हरियाणा में 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से बिहार के विभिन्न इलाकों में गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की गई है।
NIA अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी अवैध हथियारों की तस्करी और इसके आतंकी नेटवर्क से जुड़े लिंक की जांच के मद्देनजर की जा रही है। एजेंसी को संदेह है कि हथियारों की इस सप्लाई का इस्तेमाल दिल्ली ब्लास्ट सहित अन्य आतंकी गतिविधियों में किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की प्रक्रिया भी जारी है। फिलहाल एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बरामदगी सार्वजनिक नहीं की गई है।
NIA का मानना है कि यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश से हथियारों की आपूर्ति कर बिहार होते हुए अन्य राज्यों तक फैलाया गया था, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
