खटीमा में छठ घाट पहुंचे सीएम धामी, सूर्यदेव को अर्घ्य देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

 

 

 

 

TMP: खटीमा में छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम 22 पुल के खिलड़िया स्थित छठ घाट पहुंचकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठी मैया और सूर्यदेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं का अनूठा संगम है। यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के साथ ही संयम, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि छठ जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ परिवार और समाज के बीच एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

 
(Visited 93 times, 1 visits today)