देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और इसके लिए सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ पर्यावरण और अनूठी संस्कृति के कारण फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श स्थान बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं और नीतियां बनाई गई हैं।
Related posts:
ओलावृष्टि और भारी बारिश पर केंद्र सतर्क, किसानों को राहत का भरोसा; शिवराज सिंह चौहान ने मांगी त्वरित...
चमोली में भूस्खलन से दो प्रमुख हाईवे बाधित, घंटों थमी रही आवाजाही
PM मोदी के नेतृत्व में ब्रिक्स की बड़ी कूटनीतिक जीत, पहलगाम हमले पर साझा निंदा
देहरादून में मंत्री-पुत्र का 'वन-विनाश': रिजॉर्ट के लिए कटे संरक्षित पेड़, जांच तेज़!
हरिपुर क्षेत्र पहले हुआ करता था एक बड़ा तीर्थ स्थल - CM धामी
(Visited 673 times, 1 visits today)

