एजेंसी। केरल में एक 25 साल का युवा नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स की पहचान बेनेडिक्ट साबू के रूप में हुई है जो केरल का रहने वाला है।
पुलिस ने जब्त किए 380 आईडी कार्ड
आरोपी मंगलुरु के एक कॉलेज में नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने 380 आईडी कार्ड जब्त किए है। आईडी कार्ड में केरल ‘रॉ’ (Raw) अधिकारी, कृषि और किसान कल्याण विभाग के कर्मचारी लिखा हुआ था।
नकली पुलिस वर्दी पहन करता था ठगी
मंगलुरु पुलिस आयुक्त, कुलदीप कुमार जैन ने इस मामले को लेकर कहा कि आरोपी के पास से आईडी कार्ड के अलावा पीएसआई वर्दी का एक सेट, पुलिस जूते, लोगो, पदक, बेल्ट, टोपी, 1 लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन सेट भी जब्त किए गए।
Related posts:
नीति आयोग की एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट में उत्तराखंड ने हासिल किया पहला स्थान
महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा कदम: 5 लाख हस्ताक्षर जुटाकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजेग...
“कांग्रेस ने वंदेमातरम को खंडित कर देश को बांटा: राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का आरोप”
राज्य में नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा: 39 कॉलेजों में 1790 नई सीटों को मंजूरी
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, 72 घंटे पड़ सकते हैं उत्तराखंड पर भारी
(Visited 120 times, 1 visits today)

