- ‘निगम सारथी’ चैटबॉट और हरित नीति भी लॉन्च
TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून नगर निगम क्षेत्र के केदारपुरम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक योगा पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च किया, हरित नीति दस्तावेज का अनावरण किया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर नगर निगम का एक लाखवां पौधा लगाने का रिकॉर्ड बनाया। सीएम ने स्वच्छता सम्मान सेनानियों व कर निरीक्षकों को सम्मानित किया और नशा मुक्ति के लिए सामूहिक शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में गांधी पार्क के विकास (1.64 करोड़), नगर निगम टाउन हॉल जीर्णोद्धार (2.32 करोड़), यमुना कॉलोनी पार्क निर्माण (1.39 करोड़) और हरबाजवाला में मछली तालाब व वॉकिंग ट्रैक (1.70 करोड़) सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ। सीएम ने योग नीति, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन, और नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प पर जोर देते हुए युवाओं से नशे को ‘ना’ कहने की अपील की।
