कैंट विधानसभा में सरदार पटेल मंडल की भव्य तिरंगा पदयात्रा, वीर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

 

 

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अंतर्गत कैंट विधानसभा सरदार पटेल मंडल ने बुधवार को वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया।

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा रही, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ साधुराम स्कूल से कमला पैलेस चौक तक मार्च किया।

वीर जवानों के सम्मान में जनयात्रा

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारे सम्मान और गौरव की यात्रा है। इसमें देश का गौरव और वीर जवानों का सम्मान निहित है। आने वाले 15 अगस्त को हम सभी अपने-अपने घरों पर ध्वजारोहण कर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।”

भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल

पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगिंदर सिंह पुंडीर, प्रदेश मंत्री भाजपा आदित्य चौहान, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ढिल्लों, प्रदीप कुमार, प्रदीप दुग्गल, मनोज काम्बोज, अजय सिंह, रवि राठौर, विनोद तोमर, संजू गुप्ता, रेखा निगम, हितेश चौधरी, शिखा वशिष्ठ, सुषमा पवार, सुंदेश्वर ठाकुर, मृगेंद्र कपूर, राज डिमरी, ऐश्वर्या खंडूरी, जगमोहन, पार्षद रजनी देवी, मिनाक्षी मौर्य, बबीता गुप्ता, महेंद्र कुकरेजा, महिपाल सिंह, नीरज रतूड़ी, गोविंदराम रतूड़ी, विनोद शर्मा, गोविंद साहनी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस पदयात्रा ने कैंट विधानसभा में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान का माहौल और प्रगाढ़ कर दिया।

(Visited 840 times, 1 visits today)