CM धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – स्वदेशी उत्पादों से सजाएं घर, आत्मनिर्भर भारत में दें योगदान

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है, जो सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए। मुख्यमंत्री ने दीपावली को केवल प्रकाश और उत्सव का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय अस्मिता का पर्व बताया।

उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी को स्थानीय उत्पादों से अपने घरों को सजाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल मिलता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों, कुटीर उद्योगों और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सीधा लाभ होता है।

(Visited 1,052 times, 1 visits today)